अररिया: पंजाब नेशनल बैंक परिसर में नोट एक्सचेंज के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Araria, Araria | Jan 3, 2025 अररिया शहर स्थित पंजाब नेशनल परिसर में कटे- फटे नोट को बदलने को लेकर शुक्रवार को एक्सचेंज मेला का आयोजन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक, अररिया शाखा एवं करेंसी चेस्ट कटिहार द्वारा समर्थित नोट एक्सचेंज मेला में गंदे और कटे-फटे नोट का एक्सचेंज किया गया। मुख्य प्रबंधक ब्रहमदेव रॉय ने नोट एक्सचेंज मेला का शुभारंभ के साथ मौके पर सिक्का विनिमय मेले का भी उद्घाटन किया।