मिहींपुरवा: हजारीपुरवा गांव में दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, नेपाल में हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारीकोट के हजारी पुरवा गांव के तीन युवक नेपाल के धनगढ़ी स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जहां दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिट्टी को सांचे में ढालने के दौरान एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।