प्रदेश मे मतदाता सूची मे चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 को लेकर आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे DM ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।जिसमें बताया गया कि जिनकी मैपिंग प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 के मतदाता सूची से नहीं पाई गई थी उन मतदाताओं को क्रमबद्ध रूप से नोटिस जारी किया जा रहा है,प्रदेश मे समस्त निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारियों द्वारा नोटिस निर्गत किए जा रहे है।