इंदौर: डीबी सिटी में बच्ची की आत्महत्या के मामले में CCTV फ़ुटेज खंगाल रही है लसुड़िया पुलिस, डिजिटल साक्ष्य भी किए बरामद
Indore, Indore | Jun 21, 2024 इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की डीबी सिटी में कुछ दिनों पहले एक बच्ची के आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसमें बच्ची के अकेले बिल्डिंग और लिफ्ट में जाने के फुटेज सामने आए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने बच्ची के घर से डिजिटल एविडेंस भी बरामद किए हैं। जिसमें अब बच्ची के माता-पिता के बयान पर आत्महत्या की वजह सामने आ सकती है।