इंदौर: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के साथ बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, लसूडिया क्षेत्र का है मामला
Indore, Indore | Jun 21, 2024 इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ लूट होने के मामला सामने आया हैं। जिसमें महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी बाइक सवार दो नकाबपोश उसके पास आए और उसके गले से चेन खींचकर फरार हो गए, जिसके सीसीटीवी भी सामने आए हैं। वही अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।