धमतरी: बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ NSUI ने किया हल्लाबोल, सीएम का पुतला फूंका
बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में NSUI धमतरी ने विद्युत विभाग का घेराव कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिजली दरें 25-40% बढ़ी हैं।