शाजापुर: सुनेरा के दिलोदरी गांव में खेत में मिला युवक का दो दिन पुराना शव, फैली सनसनी, जिला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम दिलोदरी के खेत में माखन कराड़ा निवासी खजूरिया सदर,जिला उज्जैन का करीब दो दिन पुराना शव मिला।वह 24 अप्रैल को लोहारवास में मामा के यहां कार्यक्रम में आया था और3मई से लापता था। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुमशुदगी 6 मई को कोतवाली शाजापुर में दर्ज हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा