बिलग्राम: मझिया निवासी व्यक्ति के खेत से 40 क्विंटल गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सांडी थाना क्षेत्र के मझिया निवासी रामरतन के खेत से 40 कुंटल गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जाने वाले विश्राम निवासी चचरापुर सांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने 28 जनवरी को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद कर ली थी।रामरतन ने इस आशय का मुक़दमा दर्ज कराया था कि उसके खेत से बिश्राम अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर गन्ना भर ले गए है।