बिलग्राम: एसपी नीरज कुमार जादौन ने राजघाट मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बिलग्राम क्षेत्र में लगे राजघाट मेले का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि बसंत पंचमी के अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजघाट पहुंचकर गंगा स्नान करते हैं इस अवसर पर यहां मेला लगता है जिसमें लोग खूब खरीददारी करते हैं।