शाहजहांपुर: एनकाउंटर पर प्रदर्शन, ग्राम प्रधान समेत 6 पर FIR दर्ज, पुलिस ने बल प्रयोग किया, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
शाहजहांपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के एनकाउंटर को फर्जी बताकर किए गए प्रदर्शन के बाद हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी थी। उसके बाद पुलिस वाहन और पुलिस को भीड़ ने घेर लिया था।