गढ़वा: धूरकी में विषैले जंतु के काटने से अधेड़ की हुई मौत, गांव में शोक की लहर
Garhwa, Garhwa | Jun 10, 2026 गढ़वा जिले के धूरकी थाना क्षेत्र के कदवा उर्फ लिखनी धौरा गांव में मंगलवार को विषैले जंतु के काटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय सूर्यनारायण प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार सूर्यनारायण प्रसाद गुप्ता अपने खपरैल घर के आंगन से पानी लेक