बोध गया: झारखंड में अच्छी बारिश का असर, बोधगया की मुहाने नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर
Bodh Gaya, Gaya | Jun 30, 2026 झारखंड में हुई अच्छी बारिश का असर अब बोधगया क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। मुहाने नदी में अचानक तेज बहाव के साथ बारिश का पानी पहुंचने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही घंटों में नदी का स्वरूप बदल गया और पानी का प्रवाह लगातार तेज होता गया।