बाह: बटेश्वर में यमुना में डूबा युवक, मां का रो-रोकर बुरा हाल
बटेश्वर धाम में सोमवार दोपहर 2 बजे को यमुना नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव दलीपुर निवासी विकास (18) पुत्र सुरेश अपनी मां हरिप्यारी के साथ गांव के ही संजीव की कैंटर गाड़ी का पूजन कराने बटेश्वर आया था। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विकास महादेव घाट पर स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सू