रघुराजनगर नगरी: बाबूपुर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर हंगामा, चक्काजाम का प्रयास, 2 घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत
अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर हंगामा, चक्काजाम का प्रयास, 2 घंटे की समझाइश के बाद मामला हुआ शांत,153 करोड़ की सेल की जमीन पर अवैध रूप से स्थापित की गई थी मूर्ति।सेमरिया रोड स्थित बाबूपुर में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की बहुमूल्य जमीन पर अवैध कब्जा कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्थापित प्रतिमा अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा बुधवार की रात खंडित की गई थी।