पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग के मामले में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 28, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा पुलिस ने आज थाना इलाके में हंगामा करने पर लेखराज मीणा, रामबिलास मीणा को शांति भंग में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही कर उन्हें पाबंद करवाया गया।