सिमरी बख्तियारपुर: प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम काठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान शिव की बारात निकाली गई
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शंखध्वनि और भक्तिमय गीतों के बीच भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर बारात का स्वागत किया और “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।