बांका: खावा के पास बोलेरो की टक्कर में एक किशोर की मौत, दूसरा जख्मी
Banka, Banka | Jan 1, 2026 थाना क्षेत्र के खावा गांव के समीप गुरुवार देर शाम 6 बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक एक नाबालिग लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान कटोरिया थाना के लीलावरण गांव निवासी दिलीप राय के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। जबकि जख्मी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई।