बांका: केहनीचक गांव से शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी ने उगले कई राज, बताया- हरियाणा से लाता था शराब
Banka, Banka | Jan 1, 2026 केहनीचक गांव से 12 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार युवक डिंपल कुमार ने पुलिस के समक्ष कई राज उगला है। गुरुवार को दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी हरियाणा से शराब लाकर यहां बिक्री करता था। पूछताछ के क्रम में उन्होंने करसोप और केहनीचक सहित कई गांव के शराब बिक्री करने वाले युवाओं का नाम भी बताया है।