बांका: खपड़ा गांव में नशे में धुत युवक शिक्षक को दे रहा था गाली-गलौज, शिकायत पर पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा
Banka, Banka | Jan 1, 2026 खपड़ा गांव में नशे में धुत होकर युवक राहुल कुमार निजी स्कूल के शिक्षक को गाली-गलौज कर रहा था। जब शिक्षक ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। जहां सूचना पर पहुंचे थाना के पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष बबलू कुमार गुरुवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बताया की नशे में धुत युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दिया गया है।