बदायूं: कछला गंगा घाट सौंदर्यकरण के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और चेयरमेन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Budaun, Budaun | May 10, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर 14 मई 2026 को प्रस्तावित सौंदर्यकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को तीन बजे के आसपास बिल्सी विधायक हरीश शाक्य तथा नगर पंचायत चेयरमेन जगदीश सिंह चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।