रामगंजमण्डी: दूधियाहेड़ी–बोरदी मार्ग पर घटिया निर्माण का आरोप, एक दिन में उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
रामगंजमंडी क्षेत्र में हाल ही में पीडब्ल्यूडी के निर्देशन में दूधियाहेड़ी से बोरदी तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। डामर से बन रही इस सड़क पर 1 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत बताई जा रही है। लेकिन निर्माण शुरू होने के मात्र एक दिन बाद ही सड़क की पोल खुलने लगी। ग्रामीणों ने जब सड़क पर चलते हुए पैर मारा तो डामर की परत उखड़कर अलग होने लगी।