डीग: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम एन ने डीग पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) दिनेश एम.एन. ने अपने डीग दौरे के दौरान बुधवार को पुलिस लाइन पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया तथा एडीजीपी ने सलामी ली।