अमरोहा: चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, नारंगपुर चौराहे पर लगा प्याऊ बना शो पीस, लोग परेशान पानी को तरसे
Amroha, Amroha | May 21, 2026 अमरोहा में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है… हालात ये हैं कि जहां एक तरफ तापमान बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पीने के पानी की व्यवस्था भी फेल नजर आ रही है। अमरोहा के नारंगपुर चौराहे पर लगा प्याऊ इन दिनों सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है। भीषण गर्मी में राहगीर पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ध्यान नही दे रहा हैं।