मंझनपुर: कौशाम्बी में आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही के चलते लेखपाल निलंबित, कानूनगो को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के सख्त निर्देशों के तहत प्रशासन ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में कोड़र गांव में तैनात लेखपाल मान सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल पर आरोप है कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारण नहीं किया।