चूरू: नया बस स्टैंड के पास इंटर्न डॉक्टर के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Churu, Churu | Oct 11, 2025 चूरू शहर के नया बस स्टैण्ड के पास इंटर्न डाॅक्टर के रूम में शनिवार को बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी। आग से डाॅक्टर में रूम में रखा पूरा सामान जल गया। हादसा उस समय हुआ जब इंटर्न डाॅक्टर ड्यूटी पर गया हुआ था। कमरे से धुआं निकलता देख साथी डाॅक्टरों ने कमरा खोलकर देखा तो अंदर आग की लपटे उठ रही थी।