चूरू: चूरू में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, कमरे में लगी आग
Churu, Churu | Oct 11, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी के अनुसार नया बस स्टैंड के पास इंटर्न डॉक्टर के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह कमरे से धुआं निकलता देख साथी डॉक्टरों ने दरवाजा खोला तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। इंटर्न डॉक्टर डॉ. तुषार शुक्ला अपनी ड्यूटी पर अस्पताल गए हुये थे।