धोरैया: योगडीहा गांव में मुखिया ने किया नाइट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
Dhuraiya, Banka | Apr 19, 2026 प्रखंड के योगडीहा गांव में आयोजित नाइट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन रविवार की रात करीब 8 बजे मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने करते हुए खेल का शुभारंभ किया.इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह और खेल के प्रति समर्पण देखकर अत्यंत खुशी हुई. खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि आपसी भाईचारा और अनुशासन भी सिखाता है.