बहराइच: इटहा इलाके में आग तापते समय कपड़े में लगी आग, बुजुर्ग महिला झुलसी, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहा इलाके में आग तापते समय अचानक बुजुर्ग महिला के कपड़े में आग लग गई। जिससे बुजुर्ग महिला झुलस गई। वही हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आये। जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला घर के बाहर आग ताप रही थी। तभी अचानक कपड़े में आग पकड़ लिया और वह झुलस गई। जिसका इलाज जारी है।