चकिया: बेन-धरौली आदर्श नहर निर्माण की धीमी रफ्तार पर किसान विकास मंच नाराज
आज शनिवार दोपहर 01 बजे करोड़ रुपये की लागत से बन रही बेन-धरौली आदर्श नहर का किसान विकास मंच ने किसानों के साथ निरीक्षण किया। संगठन ने निर्माण कार्य की धीमी गति, अधूरी पूर्वी पटरी, पेड़-झाड़ियों से हो रही परेशानी और सिंचाई व्यवस्था की समस्याओं को उठाया। मंच ने सिंचाई विभाग से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।