कैंपियरगंज: चौमुखा मंतापुर में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद सोनौली हाईवे पर परिजनों ने शव रखकर किया जोरदार प्रदर्शन
गोरखपुर के चौमुखा नगर पंचायत के मंतापुर (लाला टोला) में गर्भवती विवाहिता रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सूरज सहानी और सास विद्यावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये और जमीन की मांग को लेकर रोशनी को प्रताड़ित किया जा रहा था।