हाथरस: बजरंग अखाड़ा पर फायरिंग की घटना में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बजरंग अखाड़ा पर फायरिंग की घटना कारित करने वाले 3 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उक्त अभियोग में नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने आपसी विवाद को लेकर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।