नावकोठी: नावकोठी में नाम वापसी के बाद पैक्स चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, 20 अप्रैल को मतदान
नावकोठी में नाम वापसी के बाद पैक्स के चुनाव हेतु उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह सोमवार को आवंटित कर दिया गया। निर्वाची अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि चारों पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर आमने-सामने का मुकाबला है। वहीं तीन पैक्स को छोड़कर एक पैक्स में कार्यकारिणी सदस्य पद पर भी चुनाव होंगे।