बेरो: केशा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Bero, Ranchi | May 17, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन और बाइक सवार की हुई टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान सचिन लकड़ा, विकास लकड़ा और पूना लकड़ा के रूप में हुई है। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ सुमन एक्का ने प्राथमिक उपचार किया।