जमुई: पुरानी बाज़ार में बदमाशों ने लोहे की रॉड और पिस्टल के बट से मारकर दुकान संचालक को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 पुरानी बाजार में शुभ ज्वेलर्स की दुकान पर बैठे दुकान संचालक भछियार मोहल्ला निवासी पीयूष कुमार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने लोहे की रॉड और पिस्टल के बट से सिर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में घायल पीयूष कुमार द्वारा टाउन थाना में राजा ,विक्की , रोशन सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।