पिपरई: सेमरी और डोढिया के बीच बाइक फिसलने से 30 वर्षीय युवक की मौत, मर्ग कायम
सेमरी और डोढिया के बीच एक 30 वर्षीय युवक की मौत बाइक फिसलने से आई चोट के कारण हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार सेमरी चक्क निवासी रघुवीर बंजारा उम्र 35 वर्ष ने रविवार को शाम 5:30 बजे थाने में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे सेमरी और डोढिया के बीच उसके 30 वर्षीय भाई नेतराम की बाइक फिसलने से आई चोट के चलते मौत हो गई।