मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिन्नोदा गांव से पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक पर कच्ची शराब बेचने पर मामला दर्ज किया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी हिन्नोदा गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।