खगड़िया: बछौता में दो पक्षों के बीच विवाद, युवक हुआ जख्मी
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता में दो पक्षों के बीच गुरूवार की शाम के छह बजे हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान तनवीर के रूप में की गई है। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर जख्मी के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग