खगड़िया: रिटायर्ड आईएएस बिहार सरकार चला रहे हैं, राजद नेता भाई विरेन्द्र ने खगड़िया सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेस की
रिटायर्ड आईएएस बिहार की सरकार को चला रहे हैं। बिहार समेत पूरे देश में भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ा है। सरकार भ्रष्टाचार को शिष्टाचार के रूप में देख रही है। यह बातें सर्किट हाउस में बुधवार 2:00 बजे आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद नेता सह विधायक भाई विरेन्द्र ने कही। उन्होंने कहा कि आज बिहार बीमार हो गया है। ब्यूरोकेसी हावी है।