खगड़िया: बछौता में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई, एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
सदर प्रखंड के बछौता में गुरुवार की दोपहर दो बजे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान बछौता निवासी मो हबीद का पुत्र मो तनवीर के रूप में हुआ है।