चांदपुर: चांदपुर में आभा फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 176 लोगों का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन
रविवार की अपराह्न करीब 4:00 चांदपुर के फादर्सन पब्लिक स्कूल स्याऊ में आभा फाउंडेशन की ओर से छठवा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया ।जिसमें 1380 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 176 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद होने के कारण उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है ।फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।