एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर मंगलवार की शाम 3 बजे विपरीत दिशा से आ रही आटो में ट्रेलर से टक्कर हो गई। जिसमे आटो चालक घायल हो गया। कुशीनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र के तुर्कडिहा निवासी डिजीचन्द प्रजापति (40) मंगलवार को अपराह्न में अपनी आटो लेकर फोरलेन के दक्षिणी लेन रास्ते कसया की तरफ जा रहा था।