डीग: डीग में ग्राम रथ अभियान पर सख्ती, मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Deeg, Bharatpur | Apr 29, 2026 राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पंचायत समिति सभागार डीग में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति पर चर्चा की।