जानसठ: जानसठ पुलिस स्टेशन परिसर में औचक निरीक्षण किया गया, पुलिस स्टाफ को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
जानसठ पुलिस स्टेशन परिसर में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक सीओ ऋषिका सिंह ने ओचक निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस स्टाफ से ड्यूटी की जानकारी ली, SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर लगातार पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु लगातार पुलिस स्टेशनों में चेकिंग और निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बने