भीषण गर्मी अब शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं की असल परीक्षा ले रही है। तापमान 43.4 डिग्री पहुंचते ही बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव अचानक बढ़ गया है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि बढ़ते लोड के साथ ट्रांसफॉर्मर धधकने लगे हैं, जलस्तर गिरने के साथ पानी की सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।