चौरीचौरा: सड़क हादसे में घायल महिला का इलाज के दौरान हुआ निधन, केस दर्ज
झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी अब्दुल्ला टोला निवासिनी 70 वर्षीय बदरू निशा की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। यह घटना 19 मई को हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सांय करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बदरूनिशा मंगलवार को अपने बेटे फिरोज सिद्दीकी के साथ स्कूटी पर बैठकर जा रही थी