शहर के बुधनी रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरसल बुधनी रोड पर सीमेंट की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। इसी दौरान सामने अचानक एक बाइक आ गई।