बीना: बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी के अपहरण का मामला, पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | May 5, 2024 27 दिसंबर 2023 को 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। जिस पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर धारा 363 के तहत मामला कर किशोरी की तलाश शुरू की, पुलिस के द्वारा किशोरी की लगातार तलाश की गई वही पुलिस सूचना मिलने पर जिला ललितपुर पहुंची जहां से पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।