बीना: अधिवक्ता संघ के चुनाव में वीरेंद्र जैन बने अध्यक्ष, बीना न्यायालय परिसर में देर रात तक मनाया गया जश्न
Bina, Sagar | May 5, 2024 बीना न्यायालय परिसर में कल शनिवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,सह सचिव एवं पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए मतदान किया गया। शाम 4:00 बजे तक मतदान होने के बाद रात में मतगणना की गई ,मतदान में करीब 209 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना में रविंद्र जैन को सबसे ज्यादा 116 वोट मिले,जिन्हें अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया।