बीना: बीना विधानसभा कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन, राहतगढ़ में मुख्यमंत्री के सामने ली भाजपा की सदस्यता
Bina, Sagar | May 5, 2024 लोकसभा चुनाव के 7 मई को मतदान होना है लेकिन उसके पहले कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा। जिसमें सागर जिले की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया, जो बीना विधानसभा से कांग्रेस की विधायक हैं,जानकारी अनुसार राहतगढ़ में मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की चुनावी सभा में कांग्रेस विधायक ने भाजपा की सदस्यता ले ली।