बीना: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भाजपाइयों ने गांधी तिराहे पर किया पुतला दहन
Bina, Sagar | May 5, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा भाजपा नेत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान से भाजपायों में नाराजगी है, जिसके चलते शनिवार की रात भाजपा के रोड शो में सैकड़ो भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े की मौजूदगी में गांधी तिराहे पर कांग्रेसी नेता जीतू पटवारी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की है।